गुहला-चीका। चीका चौक पर उस समय बड़ा हादसा होते होते बच गया जब तेजी गति में गलत दिशा से चौंक को क्रॉस कर रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
रविवार सुबह चार बजे किन्नू से भरा यूपी नंबर का एक ट्रक जो कैथल की तरफ से तेज गति से आ रहा था। ट्रक चालक ने सड़क को खाली देख गलत दिशा से चौंक को क्रॉस करना चाहा तो चालक ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा और वह डिवाइडर के ऊपर जा चढ़ा। गनीमत रहा कि उस समय सड़क पर कोई
वाहन नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ट्रक चालक चीका के शहीद उधम सिंह चौंक से अकसर गलत दिशा से ट्रकों को गुजारते है, जिससे कई बार हादसे हो जाते हैं। लोगों से गुहला पुलिस प्रशासन से ऐसे ट्रक चालकों पर नकेल कसने की मांग की है। संवाद