फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से टूटा खंभा, घंटों बाधित रहा यातायात

Wed, 29 Apr 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
तारों में उलझा टूटा हुआ बिजली का पोल - फोटो : बाइक सवार को टक्कर मारने वाली बस को पकड़कर जांच करते उपनिरीक्षक व उतरते यात्री।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। उपमंडल कार्यालय और बिजली निगम कार्यालय के बीच मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टूट गया और बिजली के तार सड़क पर फैल गए जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा।

ट्रैक्टर-ट्राली कलायत की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और पास खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि सड़क के बेहद नजदीक बिजली के खंभे लगाए गए हैं, जिससे यहां तारों का जाल फैला हुआ है।

संकरी सड़क होने के कारण जब भी दो बड़े वाहन आमने-सामने आते हैं, तो दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खंभों को सड़क से दूर शिफ्ट किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन


शाम तक बहाल होगी बिजली आपूर्ति : बिजली निगम के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त पोल को बदला जा रहा है और लाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें