फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंककर्मी बन 95,514 की ठगी में तीसरा आरोपी काबू

Wed, 29 Apr 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बैंक कर्मी बनकर ओटीपी हासिल कर क्रेडिट कार्ड से 95,514 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के कापसहेड़ा निवासी मोनू कुमार के रूप में हुई है, जिसे अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि थाना सदर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 6 मार्च को उसे एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। सहमति देने के कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर ओटीपी आया, जिसे उसने आरोपी को बता दिया। ओटीपी साझा करते ही उसके खाते से 95,514 रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच थाना साइबर क्राइम में टीम इंचार्ज एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में एएसआई जसबीर सिंह की टीम द्वारा की जा रही है। आरोपी मोनू कुमार पहले प्रयागराज (यूपी) जेल में बंद था, जिसे इस मामले में प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें