फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की मजबूत नींव : विधायक सतपाल

विज्ञापन
विकास कार्यों का लोकार्पण करते विधायक सतपाल जांबा। - फोटो : टूंडला तहसील में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता संवाद
विज्ञापन
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से अंबाला के नारायणगढ़ से प्रदेशभर में विकसित 325 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया गया। इसमें जिले के 9 अमृत सरोवर भी शामिल रहे। इसी क्रम में पूंडरी, गुहला और कलायत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूंडरी में विधायक सतपाल जांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उनके विधानसभा में आने वाले दो अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया। उनके साथ पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट अशोक सिरसी, जिला परिषद चेयरमैन कर्मवीर कौल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में सात महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इनमें अमृत सरोवरों का लोकार्पण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की मजबूत नींव हैं। इसलिए सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि कैथल जिले में लगभग सात करोड़ लाख रुपये की लागत से 9 अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण किया गया है। इन सरोवरों के विकसित होने से वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भूजल स्तर में सुधार होगा और गांवों की सुंदरता और सामाजिक गतिविधियों को भी नई पहचान प्राप्त होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ढांड ब्लॉक के बेगपुर गांव में रसूलपुर रोड स्थित अमृत सरोवर, गुहला ब्लॉक के चानचक गांव में मारकंडा नदी के निकट और हेमू माजरा गांव में मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर, कलायत ब्लॉक के बालू गांव में रापड़िया पत्ती स्थित अमृत सरोवर, मटौर गांव में बाजीगर सरोवर एवं मार्कण्डेश्वर तीर्थ अमृत सरोवर, पूंडरी ब्लॉक के फतेहपुर गांव में हनुमान मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर और राजौंद ब्लॉक के गुलियाना गांव में अमृत सरोवर व सौंगल गांव में दादा खेड़ा अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया।

उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर केवल जलाशय नहीं हैं बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास के मजबूत आधार हैं। इन परियोजनाओं से गांवों में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होगा और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन अशोक सिरसी, जिला परिषद चेयरमैन कर्मवीर कौल, जांबा गांव के सरपंच लाभ सिंह, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश आदि मौजूद रहे।

विकास कार्यों का लोकार्पण करते विधायक सतपाल जांबा।- फोटो : टूंडला तहसील में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें