राजौंद। भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय राजौंद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मतदाता जागरूकता विषय पर आकर्षक और संदेशपरक पोस्टर तैयार किए और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहताश के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को घर-घर गणना अभियान (15 जून से 14 जुलाई), मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अपने विवरणों का सत्यापन करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए पोस्टरों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न गतिविधियों, मतदाता हेल्पलाइन 1950, मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया और मतदान के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें आपका वोट, आपकी आवाज़, आपका अधिकार और एसआईआर में सहयोग करें, लोकतंत्र को सशक्त बनाएं जैसे संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।
युवा मतदाता क्लब के संयोजक राम मेहर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही और अद्यतन मतदाता सूची ही निष्पक्ष और सुदृढ़ लोकतंत्र की नींव है।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहताश ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए रचनात्मक पोस्टरों की सराहना करते हुए कहा कि युवा वर्ग मतदाता जागरूकता का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने और मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचने की अपील की।
इस कार्यक्रम में हंसराज एवं मनीषा सहित शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अलावा गैर-शिक्षण स्टाफ के सदस्य अशोक, प्रदीप, दीपक और अंजू आदि मौजूद रहे।
महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसआईआर विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी का अव- फोटो : नालबंदान रसूलपुर मार्ग पर घर-दुकानों के सामने खुले नाले के चैंबर। संवाद