फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत नगर पलिका चुनाव की पहली वर्षगांठ पर सौगातों की बौछार

Sat, 14 Mar 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर पालिका चुनाव के परिणामों की पहली वर्षगांठ पर कलायत शहर को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए राशि जारी की है।

12 मार्च 2025 को आए चुनावी परिणामों के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर मिली इस राशि से शहर में कई लंबित परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार ने बताया कि बजट से शहर के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं।
विज्ञापन


नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता अब्दुल वहाब ने बताया कि दिव्य नगर योजना के तहत कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। वार्ड नंबर 11 में भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। पार्क के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 1.90 करोड़ रुपये, कैथल-नरवाना रोड पर स्वागत द्वार निर्माण के लिए 1.05 करोड़ रुपये और विश्वकर्मा लाइब्रेरी के लिए 1.33 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए कैथल-नरवाना और कपिल मुनि रोड पर नाला निर्माण के लिए करीब 3.59 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


पालिका सचिव पवन शर्मा और जेई अब्दुल वहाब ने कहा कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास रहेगा, ताकि शहर के विकास के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें