फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में पनीर फैक्टरी पर छापा, गटर में बहाया दूध

Sat, 22 Nov 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
21केएलटी1: नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही के दौरान हो रही चेकिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार देर सायं कलायत अनाज मंडी के पीछे संचालित नकली पनीर बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली दूध, तैयार पनीर और रिफाइंड तेल बरामद किया। टीम ने मौके पर मिले हजारों लीटर नकली दूध को गटर में बहाया और 350 किलो तैयार नकली पनीर, सिरका तथा रिफाइंड तेल को सीज कर दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन ने बताया कि उन्हें लगभग दो घंटे पहले सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध तरीके से नकली पनीर तैयार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने फैक्टरी पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान फैक्टरी में कार्यरत लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए सभी लोग हरियाणा से बाहर के रहने वाले हैं। फैक्टरी मालिक मौके से गायब मिला। फोन ट्रेस कर जब उससे संपर्क किया गया तो उसने आने में असमर्थता जताई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलायत थाने से पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


डॉ. पवन ने बताया कि फैक्टरी से दर्जनों टीन रिफाइंड तेल, रसायन और उनसे तैयार किया जा रहा नकली दूध बरामद हुआ। मजदूरों की सहायता से पूरा नकली दूध गटर में बहाया गया। तैयार नकली पनीर, सिरका और रिफाइंड तेल को सीज कर लिया गया है। दूध, पनीर और अन्य सामग्री के सैंपल लेकर लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद फूड एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।
विज्ञापन


फैक्टरी के मजदूर सरदार सिंह ने बताया कि वह निर्देशानुसार स्प्रेटा दूध में केमिकल और एक क्विंटल रिफाइंड तेल मिलाकर पनीर तैयार करते हैं। प्रोसेस के बाद प्रतिदिन लगभग 200 टिक्कियां तैयार की जाती थीं। एक टिक्की का वजन 4.5 किलो होता है, यानी करीब 9 क्विंटल नकली पनीर रोज तैयार हो रहा था।

21केएलटी1: नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही के दौरान हो रही चेकिंग

21केएलटी1: नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही के दौरान हो रही चेकिंग

21केएलटी1: नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही के दौरान हो रही चेकिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें