कैथल। चीका से जेब कतरा एक व्यक्ति का पर्स चुरा कर फरार हो गया। दुसेरपुर के सीताराम ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अक्टूबर को जब वह सायं 4 बजे चीका शहर की मार्केट से जा रहा था तो एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका पर्स चुरा लिया। उसने बताया कि उसके पर्स में 12000 की नकदी व अन्य दस्तावेज थे। मामले के जांच अधिकारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद
दो युवतियां गायब
कैथल। कस्बा चीका में दो अलग-अलग मामलों में दो युवतियां बिना बताए घर से चली गई। पहले मामले में चीका थाना के तहत आने वाले गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि 27 अक्तूबर को उसकी भतीजी चीका के कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थी लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 27 अक्टूबर को उसकी बेटी चीका के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जगर्भा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
सड़क हादसे में युवक की मौत
ढांड। गांव जडौला में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गांव जड़ौला के शंकी ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब 18 अक्तूबर को उसका पिता वेदपाल सिंह बाइक पर सवार होकर गांव से जा रहा था तो गांव के ही पवन कुमार ने अपने बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसे चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उसके पिता को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां पर उसने दम तोड़ दिया। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक भान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद