राजौंद। कैथल रोड स्थित प्रजापति आश्रम में परम पिता ब्रह्मा के जीवन चरित्र के उपलक्ष्य में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से सैकड़ों महिला व पुरुषों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में असंध आश्रम से आईं बहन ऊषा और बहन नीलम ने परम पिता श्री ब्रह्मा द्वारा दी गई शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपकारियों पर उपकार करने, निंदा करने वालों के प्रति भी सद्भाव रखने, सभी आत्माओं के प्रति शुभ भावना रखने तथा मन, वचन और कर्म से पवित्र जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बी.के. ऊषा दीदी, बी.के. नीलम दीदी, बी.के. सरिता दीदी आदि उपस्थित रहे। संवाद