फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे से दूर रखने के लिए चलाया अभियान

Mon, 12 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जवाहर पार्क में पुलिस विभाग की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना था। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि अपराध, पारिवारिक कलह और सामाजिक विघटन का कारण भी बनता है। अभियान के दौरान पार्क में मौजूद युवाओं से सीधा संवाद किया गया और उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। पुलिस कर्मियों ने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। नशे से बचने के लिए खेल, योग और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने पर भी जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें