फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिओ फेसिंग लोकेशन का आदेश असांविधानिक बताकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 19 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। स्वास्थ्य विभाग में जिओ फेसिंग लोकेशन दर्ज करने के आदेश को असांविधानिक करार देते हुए सोमवार को विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की तालमेल कमेटी ने विधायक सतपाल जांबा को ज्ञापन सौंपा।

कमेटी ने मांग की कि विधायक इस आदेश को सरकार तक पहुंचाएं और आगामी विधानसभा सत्र में भी यह मुद्दा उठाएं। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


मिनिस्ट्री एसोसिएशन के राज्य प्रधान अमित बूरा ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी पहले से ही बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं, ऐसे में जिओ फेसिंग की जरूरत नहीं है। यह आदेश अव्यावहारिक, गैरकानूनी और संविधान में वर्णित निजता के अधिकार का उल्लंघन है। साथ ही यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के भी खिलाफ है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को राज्य तालमेल कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राम को भी ज्ञापन सौंपा था। तब मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि समाधान जल्द निकाला जाएगा ।
विज्ञापन


इस दौरान जिला सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार, डॉ. महेश, जिला लैब टेक्निशियन एसोसिएशन प्रधान होशियार सिंह आर्य, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य संगठन के जिला सचिव प्रदीप लोहान, सुरेंद्र कुमार, सतबीर बोपाड़ा, सविंदर, एनएचएम जिला अध्यक्ष हरदीप सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें