फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संगठन मजबूत बनाने की भाजपाइयों ने बनाई रणनीति

Tue, 19 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
10 कैथल। कपिल कमल कार्यालय में आयोजित भाजपा जिला कार्यशाला में मौजूद भाजपा कार्यकता। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के कई सत्र आयोजित किए गए जिसमें संगठन को मजबूत करने की रणनीति की गई।

कार्यशाला की शुरुआत सुबह नौ बजे पंजीकरण, गीत एवं स्वागत सत्र से हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी रहीं और अध्यक्षता रवि भूषण गर्ग ने की।

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए समर्पित है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने व सेवा भाव को पार्टी की पहचान बनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिले की रिपोर्ट विषय पर चर्चा हुई, जिसमें जिले के विभिन्न मंडलों की गतिविधियों, संगठनात्मक उपलब्धियों और चुनौतियों को विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें