फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जींद में बिजली कर्मियों का विशाल सम्मेलन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। राज्य कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को बिजली विभाग की ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ यूनिट गुहला की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर 15 जनवरी को जींद में विशाल सम्मेलन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान संदीप सैनी और संचालन सचिव राकेश कुमार ने की। राज्य सचिव अभिषेक शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और बिजली निगम प्रबंधन लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहा है।

19 जनवरी को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। बैठक में स्वराज सिंह, बलजिंदर सीड़ा, संदीप गर्ग, हरिचंद, जोगिंद्र, कश्मीर, देवराज शर्मा, सतीश पूनिया, नरेश बैनीवाल, धर्मवीर सीड़ा, सचिन शर्मा, चांद राम, चरण सिंह, अनुज पारस और सुखविंद्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें