फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर व्यक्ति से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 14 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अमेरिका भेजने के नाम पर नग्गल के मेतलां गांव निवासी राजकुमार से बकनौर निवासी कप्तान सिंह ने 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने अमेरिका भेजने की जगह पीड़ित के बेटे को दुबई, पश्चिम अफ्रीका देश में घुमाया। बाद में अमेरिका भी नहीं भेजा। नग्गल थाना पुलिस ने कप्तान सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में राज कुमार ने बताया कि रिश्तेदार के क्लीनिक पर आरोपी कप्तान सिंह के साथ मुलाकात हुई थी। वह अपने बेटे को विदेश भेजने के इच्छुक हैं। आरोपी ने अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख की डिमांड की थी। इसके बाद मार्च 2025 में 5 लाख रुपये दिए और कई बार आरोपी को पैसे दिए। आरोपी ने उनके बेटे शंटी को पहले दिल्ली भेज दिया, उसके बाद दुबई, वियतनाम और फिर पश्चिमी अफ्रीका में रखा। इसके बाद 15 लाख रुपये की रिमांड की। उन्होंने अपना मकान बेचकर 15 लाख रुपये की रकम कप्तान सिंह को उसके फार्म हाउस पर जाकर दिए। तीन साल धक्के खाने के बाद उनका बेटा घर वापस आ गया। अब कप्तान सिंह से पैसे की डिमांड की तो पैसे देने से इन्कार कर दिया है। आरोपी ने उसके साथ 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें