फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिमरन ने जूडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Sun, 14 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जूडो खिलाड़ी सिमरन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सीनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप, जो इंफाल, मणिपुर में चल रही है, में कैथल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सिमरन ने 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह जानकारी जूडो कोच जोगिंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि सिमरन जूडो में 10 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। पिछले महीने ही उन्होंने एशियन जूडो कप हांगकांग में कांस्य मेडल जीतकर अपनी छाप छोड़ी थी।
विज्ञापन


जूडो कोच जोगिंद्र ने बताया कि सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं, उनमें से ही 2026 में होने वाले एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन होगा। इस शानदार उपलब्धि के लिए राज रानी जिला खेल अधिकारी कैथल, राजकमल ढांडा, गुरमीत सिंह, प्रशांत कोच, अशोक शर्मा, भूपेंद्र बूरा, संदीप कुमार डीपी, राजेश कुमार, सहलेश, अमरजीत, गुरनाम, ने सिमरन और अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें