फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: के लिए एक पैगामप्लाट विवाद में घर में घुसकर हमला, मां और बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव करोड़ा में प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार आरोपियों ने उनके घर में घुसकर बेटे व उन पर डंडों, गंडासी और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शिकायतकर्ता ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

गांव करोड़ा निवासी रणधीर ने पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई को प्लॉट के लिए उनका पड़ोसी राहुल, राजेश और करतार सिंह के साथ विवाद हुआ था। उसी विवाद की रंजिश रखते हुए आरोपी बाद में 3 से 4 अन्य लोगों को साथ लेकर उनके घर पहुंच गए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसते ही उन पर और उनकी मां पर डंडों, गंडासी और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों को चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने घर के दरवाजों समेत अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया और तोड़फोड़ की।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पूंडरी थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें