फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेश की हरियाणवी संस्कृति की झलक

Sat, 01 Nov 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंदाना गेट स्थित एस.एस. बाल सदन स्कूल में शुक्रवार को हरियाणा दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें नन्हे विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे हरियाणवी परिधानों में मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हिमांशु गर्ग ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हरियाणवी ग्रामीण जीवन की झलक दिखाता विशेष सजीव चित्रण रहा। विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। ‘छोरा मैं हरियाणा का’ गीत पर छात्रों की प्रस्तुति को खूब सराहा गया, जबकि नर्सरी की नन्ही बच्चियों ने ‘छम-छम ये बरसेंगे नैन तेरे’ गीत पर मनभावन नृत्य कर तालियाँ बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य हिमांशु गर्ग ने कहा कि “मुझे गर्व है कि मैं हरियाणवी हूँ, और हम सभी को अपनी इस पहचान पर गर्व होना चाहिए। हरियाणा अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सादगीपूर्ण खानपान के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है- जित दूध-दही का खाणा, वो मेरा हरियाणा।” अंत में विद्यार्थियों के लिए हरियाणा दिवस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें