राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में नशे के प्रति जागरूकता अभियान और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर युथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब के सौजन्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए कमेटी इंचार्ज रविंद्र कुमार (हिंदी विभाग) ने विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया और रिहर्सल के दौरान उनका उचित मार्गदर्शन किया। प्रस्तुत नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यह संदेश दिया कि नशीली दवाएं और पदार्थ न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को नष्ट कर देते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि इस जागरूकता संदेश को समाज के हर स्तर तक पहुँचाना चाहिए, ताकि नशा मुक्त वातावरण का निर्माण हो सके। संवाद