फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिना अनुमति निर्माण करने पर पांच हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत में नगर पालिका की अनुमति के बिना निर्माण करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत ने कलायत निवासी नरेश को हरियाणा नगर पालिका अधिनियम 1973 की धारा 208 के तहत दोषी करार देते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

आरोपी ने अदालत में स्वेच्छा से अपना जुर्म कबूल कर लिया। जुर्माना अदा करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया। कलायत नगर पालिका के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी ने नरेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी नगर पालिका की अनुमति के बिना निर्माण कर रहा था। नगर पालिका ने 28 जनवरी 2022 को उसे नोटिस जारी कर निर्माण रोकने और अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद उसने न तो निर्माण कार्य रोका और न ही निर्माण हटाया। इसके बाद नगर पालिका ने अदालत में शिकायत दायर की। मामले की सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं विशेष दैनिक प्री-नेशनल लोक अदालत की पीठासीन अधिकारी गुंजन ठाकुर की अदालत में हुई।
विज्ञापन

आरोपी ने बिना किसी दबाव या लालच के अपना जुर्म कबूल कर लिया। अदालत ने मामले की परिस्थितियों को देखते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। आरोपी ने मौके पर ही जुर्माना भर दिया, जिसके बाद उसे रिहा करने के आदेश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें