कैथल। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के बस अड्डे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कैलरम निवासी (21) साहिल पुत्र धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त और सड़क किनारे खड़े दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक कुछ देर मौके पर रुका और फिर वहां से चला गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कैलरम निवासी साहिल ने बताया कि 20 नवंबर की शाम वह अपने दोस्त साहिल पुत्र धर्मेंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर नरवाना जा रहा था। मोटरसाइकिल उसका दोस्त चला रहा था। शाम करीब 6:30 बजे जब वे गांव शिमला के बस अड्डे पर पहुंचे तो नरवाना की तरफ से तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो आई। चालक ने सड़क के बीच बने कट से गांव मटोर की तरफ मुड़ते समय लापरवाही से उनकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इसी दौरान स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े दो अन्य युवकों को भी टक्कर लग गई। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक कुछ देर के लिए रुका था।