फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खरक पांडवा के जोहड़ में पैर फिसलने से गिरे किसान की गई जान

Wed, 22 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। खरक पांडवा गांव में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सैर के दौरान जब तालाब में शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में मृतक की पहचान गांव के किसान सलिंद्र के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं मिला है। कलायत थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि सलिंद्र रात के समय पैर फिसलने से तालाब में गिर गया होगा। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


कलायत थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें