फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक सितंबर से सजेगा स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक मंच

Sat, 29 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गुहला में पहले हो चुकी खंड स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम के विद्यार्थी। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक सितंबर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक मंच सजेगा। दो दिनों तक चलने वाले जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस उत्सव में जिलेभर के विद्यालयों के विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन में कक्षा पांचवीं से आठवीं और कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिलेगा।
विज्ञापन

एक सितंबर को छोटी कक्षाओं और दो सितंबर को वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें एकल नृत्य, समूह नृत्य, रागिनी गायन और लघु नाटिका सहित अन्य विधाएं शामिल हैं। प्रतियोगिताओं के लिए दो अलग-अलग मंच बनाए गए हैं। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी आने वाले समय में राज्य स्तर पर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन



वर्जन...
जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के लिए तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। विद्यालय स्तर पर प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आयोजन में जिलेभर के विद्यालयों की भागीदारी से सांस्कृतिक रंगारंग माहौल बनने की उम्मीद है। - छत्ररपाल, नोडल अधिकारी, सांस्कृति कार्यक्रम, शिक्षा विभाग, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें