फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बलुआ पत्थर की धड़ से टूटी हुई शेर जैसी प्रतिमा मिली

Sun, 24 Sep 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। फरल गांव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के छात्रों को पुरातात्विक अन्वेषण के दौरान बलुआ पत्थर की धड़ से टूटी हुई शेर जैसी प्रतिमा मिली है। इसे बहुत ही सुंदरता तराशा गया है। प्रतिमा में धड़ से लेकर पीछे का भाग ही सुरक्षित है, लेकिन सिर वाला हिस्सा गायब है। यह प्रतिमा किस काल की हो सकती है, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के छात्र जसबीर सिंह व उसके सहयोगी विनोद कुमार काफी अरसे से गांव फरल में पुरातत्विक अन्वेषण कर रहे हैं। इससे पहले अगस्त में भी इन्हें यहां पर नौवीं और 10वीं शताब्दी की पत्थर की प्रतिमाएं मिल चुकी हैं। इसके करीब डेढ़ महीने बाद इन विद्यार्थियों को फिर से यह सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली है।

इस बार जसबीर और विनोद टीला नंबर फरल-2 पर पहुंचे तो उन्हें तालाब से मिट्टी में हलके गुलाबी व लाल रंग के बलुआ पत्थर की धड़ से टूटी हुई शेर जैसी प्रतिमा मिली। इस तराशी प्रतिमा के टांगों वाले भाग की चौड़ाई 24 सेंटीमीटर, लंबाई -28 सेंटीमीटर, धड़ की गोलाई 59.6 सेंटीमीटर और धड़ वाले भाग की चौड़ाई 18.6 सेंटीमीटर है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा का धड़ से लेकर पीछे का भाग ही सुरक्षित है, लेकिन सिर वाला हिस्सा गायब है। प्रतिमा कितनी पुरानी है, इस संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। करीब डेढ़ माह पहले अगस्त में विद्यार्थियों को टीला नंबर फरल-2 से प्राचीन शिव मंदिर की तरफ से नौवीं व 10वीं शताब्दी की पत्थर की प्रतिमाएं मिली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें