फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दशहरे पर 61 फीट के रावण का होगा दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में 20 अक्तूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार 61 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही 55 फीट ऊंचे कुंभकरण और 50 फुट ऊंचे मेघनाथ के पुतले भी जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

तीनों पुतलों को विशेष लाइटों वाली पोशाक से सजाया जाएगा, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। श्रीराम दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी।
समिति प्रधान संदीप सैनी, उपप्रधान रजत थरेजा, महासचिव शशि सैनी और सहसचिव अभिषेक गोयल ने बताया कि दशहरा उत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से परिवार सहित दशहरा उत्सव में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत और समाजसेवी दिनेश रहेजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें