फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गढ़ी गांव में एक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गढ़ी गांव में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक युवक अपने दोस्त के साथ गढ़ी गांव से कैथल जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ी स्थित ड्राइविंग स्कूल के पास पहुंचा तो हादसा हो गया।कैथल के सदर थाना में दी गई शिकायत में माता गेट कैथल निवासी बबलू ने बताया कि वह मजदूरी करता है।
विज्ञापन

दो मई को वह अपनी मोटरसाइकिल पर मालखेड़ी में अपने रिश्तेदारों से मिलने गया था। जब वह शाम सात बजे वापस आ रहा था तो रास्ते में उसे उसका 24 वर्षीय दोस्त अर्जुन नगर निवासी सावन मिला। दोनों अलग-अलग बाइक पर थे।

जब शाम को करीब साढ़े सात बजे वे गढ़ी ड्राइविंग सेंटर के नजदीक पहुंचे तो कैथल की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने अपने ट्रैक्टर को तेजगति और लापरवाही से चलाते हुए सावन की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे सावन को गंभीर चोटें लगी और वह बेसुध हो गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक मौके से भाग गया। वह अपने दोस्त सावन को जिला नागरिक अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने सावन को मृत घोषित कर दिया। बबलू ने बताया कि सावन बीए तक पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसका भाई और बहन हैं।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें