फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिमांड के दौरान 96 लाख रुपये और गाड़ी बरामद

Sun, 16 Apr 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में टूर एंड ट्रेवल्स ऑफिस से 98 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से 96 लाख रुपये से ज्यादा की रकम और गाड़ी बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपी सतपाल उर्फ सत्ता, उसके पुत्र हरविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी, उसकी पत्नी बलजिंद्र कौर व उसकी पुत्री रुपिंद्र कौर भवानीगढ़ जिला संगरूर पंजाब हाल निवासी चीका को गिरफ्तार किया था। पूछताछ व रिकवरी के लिए आरोपी सतपाल व हरविंद्र को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। अन्य दोनों महिला आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बेयंत सिंह निवासी चीका की शिकायत के अनुसार, उसने गुहला रोड चीका बिजली बोर्ड के सामने टूर एंड ट्रेवल्स नाम से ऑफिस खोल रखा है। सतपाल उर्फ सत्ता उसके ऑफिस में काम करता था। आरोपी सतपाल ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वहां से 98 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। थाना चीका में यह मामला पीड़ित ने दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये व चोरी किए हुए पैसों से खरीदा गया सामान पहले ही बरामद कर चुकी थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गांव ढिंगी जिला पटियाला पंजाब में सतपाल की बहन के घर खड़ी वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, गाड़ी में रखे 76 लाख रुपये व आरोपियों के मकान भवानीगढ़ पंजाब से 18 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए गए। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी हरविंद्र के बैंक खाते में डाले चोरी के एक लाख 96 हजार 500 रुपये को पुलिस टीम ने फ्रिज करवा दिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें