फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी की पाइपलाइन लीक, किसानों की फसल हो रही है खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीने के पानी की पाइपलाइन लीक, किसानों की फसल हो रही है खराब
विज्ञापन

किसान को हो रही है परेशानी
फोटो संख्या-33
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोहेडय़िं गांव में नहरी पानी की आपूर्ती के लिए डाली गई पाइपलाइन कई महीने से लीक है। इसमें से पानी रिस कर खेतों में जा रहा है। लेकिन विभाग के अधिकारी इसे दुरुस्त करवाने की बजाए लोगों को ही धमकाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वर्ष 2010 में जलघर की शुरूआत हुई थी। उसी समय यह पाइप लाइन नहरी योजना के साथ जोडने के लिए बनाई गई थी। आठ साल पहले बिछाई गई अब यह लाइन जर्जर हो चुकी है। इस कारण कई जगह से लीकेज होने के कारण पानी बहता रहता है। जब नहरी पानी आता है तो किसानों की परेशानी बढ़ जाती है। फसल खराब होती है। इस संबंध में जेई को सूचित किया। लेकिन अधिकारी सुनवाई करने की बजाए सीधा धमकाने का काम करते हैं। यह बात पता चलने पर डीसी धर्मवीर सिंह ने कहा कि कर्मचारी या अधिकारी ऐसे किसी को धमकी नहीं दे सकते। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें