डॉक्टरों ने ऑपरेशन के नई तकनीकों पर किया मंथन
कोयल कॉम्पलेक्स में जुटे हरियाणा के सभी मेडिकल संस्थानों से सर्जन
सर्जरी में अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी हासिल की, पूरे प्रदेश से लगभग 200 से अधिक सर्जन ने भाग लिया
फोटो संख्या-45 व 46
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूरे हरियाणा के मेडिकल संस्थानों से आए 200 से अधिक सर्जन ने विभिन्न तरह की बीमारियों में होने वाले ऑपरेशन में अत्याधुनिक तकनीकों पर चर्चा की। मिड टर्म हेसिकॉन-2018 नामक इस कान्फ्रेंस का आयोजन रविवार को हरियाणा चैप्टर ऑफ एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया।
कान्फ्रेंस का शुभारंभ हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं में निदेशक एवं कार्यकारी निदेशक एसएचएसआरसी डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर ने किया। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा आयोजित ऐसे मंथन कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से सभी का ज्ञान बढ़ता है। इससे आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे नए-नए आविष्कारों का लाभ मिलता है। कान्फ्रेंस के सदस्य सचिव आईएमए के पूर्व महासचिव एवं गणपति अस्पताल के संचालक डा. राजेश गोयल ने बताया कि मिड टर्म हरियाणा एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया कान्फ्रेंस में देश-विदेश में ऑपरेशन के दौरान प्रयोग हो रहे इलाज के नए तौर-तरीकों व नवीनतम तकनीकों पर मंथन किया गया। जिसमें मुख्यत: थॉयरायड, ब्रेस्ट कैंसर, आंत के कैंसर का ऑपरेशन, पैरोटिड, भुगंदर में नवीनतम तकनीक से ऑपरेशन, पैरों की नसों का इलाज, मेडिको लीगल जैसी परेशानियां, ऑपरेशन किस तरीके से हर हाल में सफल रहे, इस बारे में चर्चा की गई। प्रदेश के लगभग सभी मेडिकल संस्थानों से विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी।
कान्फ्रेंस में दवा विक्रेता कंपनियों द्वारा दवाओं सहित मशीनें बनाने वाली कंपनियों ने मेडिकल उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई। सामान्य अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. मीनाक्षी गोयल ने मुख्य अतिथि की अगुवाई की। शुभारंभ सत्र के बाद डॉ. रामकीर्ति गर्ग ने साइंटिफिक सेशन को सुचारू रूप से चलाया। डॉ. किरणदीप शाह और आरकेएसडी कॉलेज से मैडम मनिका, मैडम श्वेता, डा. अंशुलि ने मंच संचालन किया। कान्फ्रेंस में हरियाणा सर्जीकल पत्रिका (जर्नल) का भी विमोचन किया गया।
रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने का अवसर दिया : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के लिए एमसीआई से मान्यता प्राप्त कान्फ्रेंस में रिसर्च पेपर व पोस्टर प्रेजेंटेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए डा. राजेश गोयल की अगुवाई में इस कान्फ्रेेंस में 26 ऐसे एमएस सर्जरी के विद्यार्थियों को अवसर दिया गया, जिनकी डिग्री पूरी होने को है। इनमें से मुलाना मेडिकल कॉलेज कृतेश गोयल को प्रथम, अग्रोहा से आए विद्यार्थी को द्वितीय विक्रम सैनी व रोहतक से अनुज यादव को तृतीय स्थान मिला। जिन्हें सम्मानित भी किया गया।
इन डॉक्टर ने भाग लिया : पीजीआई चंडीगढ़ से प्रो. एके अत्रि व प्रो. अरुणांसु बेहेड़ा, प्रो. राजेश गुप्ता, प्रो. जीआर वर्मा, प्रो. गुरप्रीत सिंह, प्रो. एल कामन, पीजीआई चंडीगढ़ सेक्टर 32 से डा. अश्विनी दलाल, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. रोबिन कौशिक, प्रो. उषा दलाल, पीजीआई रोहतक से प्रो. आनंद राय बंसल, सीनियर प्रोफेसर संजय मारवाह, सीनियर प्रो. एमएस गरिवन, सीनियर प्रो. एमजी वशिष्ठ, सीनियर प्रो. प्रदीप गर्ग, प्रो. सतीश डारल, प्रो. संजीव प्रशासद, प्रो. आरके कारवासरा, बीके अरोड़ा, प्रो. नित्याशा, एमएमसी अग्रोहा से डा. गोपाल सिंघल व डा. दमेश छाबड़ा, जीएमसी नूंह से प्रो. गौतम गोले व प्रो. यामिनी, जीएमसी खानपुर कलां से एमके गर्ग, अमृतधारा अस्पताल करनाल से डा. नितिन बंसल, एमएमसी नई दिल्ली से प्रो. पी लाल, गुड़गांव से डा. सुरेश वशिष्ठ, एमएम मेडिकल संस्थान मुलाना से प्रो. संकल्प द्विवेदी, सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली से डा. विवेक मांगला से जाने-मानें सर्जरी के स्पेश्लिस्ट प्रदेश भर से आए करीब 200 सर्जंस यहां पहुंचे।
कैथल ने इस डॉक्टर्स ने भी किया सहयोग : डा. राजेश गोयल के अलावा प्रधान डा. डीपी गुप्ता सहित डा. एसएन सिंगला, डा. एके मित्तल, डा. रामकीर्ति गर्ग, डा. आरडी चावला, डा. डीएस पंवार, डा. विक्रम पाल, डा. दिनेश कंसल, डा. ऋषभ जिंदल, डा. प्रवेज मलिक, डा. रजत, डा. पवन सिंघानिया, डा. सुल्तान, डा. गोकरन मांझी, डा. किरनदीप शाह, डा. आरके अनेजा, डा. एएल अरोड़ा, डा. राजीव अग्रवाल, डा. आरके करवासरा, डा. एसएस भारद्वाज, डा. सुरेश वशिष्ठ, डा. आनंद राय, डा. करतार यादव, डा. एसएम मेहता, डा. सुरेश जैन, डा. संजय अग्रवाल ने सहयोग किया।