डंपिंग यार्ड विवाद : किसानों को मनाने पहुंचे चेयरपर्सन प्रतिनिधि व पार्षद, किसान मांग पर अड़े
पदाधिकारियों के न होने पर नहीं सिरे चढ़ी बातचीत, कचरा डंप करने का आज किया जाएगा प्रयास
फोटो नंबर-43,44
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खुराना रोड पर स्थित डपिंग यार्ड में कचरे न डालने का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। विवादित डंपिंग यार्ड मामले को लेकर सोमवार सुबह नपा के अधिकारी व चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरश कश्यप सहित अन्य पार्षद किसानों को यहां पर आश्वासन देने के लिए पहुंचे। लेकिन किसानों ने उनकी एक न मानी और पदाधिकारियों के न होने का हवाला दे कचरा नहीं डालने दिया। इसके बाद अधिकारी व पार्षद शाम के समय भी कचरा डंप करवाने के प्रयास डंपिंग यार्ड में पहुंचे लेकिन तब भी उनकी कोई बात नहीं बनीं। किसानों ने कहा कि किसी भी हालत में यहां शहर का कचरा नहीं डालने दिया जाएगा। वहीं मुख्य सफाई निरीक्षक ने कहा कि करीब 12 दिनों से यहां पर किसानों की मांग के मुताबिक कचरे को समतल कर इस पर मिट्टी डालने का कार्य तेजी से जारी है। इसके साथ ही यहां पर मशीनों द्वारा गड्ढों को भर दवाई का छिड़काव भी किया जा रहा है।
पार्षद प्रतिनिधि धर्मबीर भोला ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर में गंदगी मिटाने के लिए स्प्रे का पूरा प्रबंध है। शहर में मानदंडों पर आधारित सफाई कराई जा रही है। लेकिन किसान इसका विरोध कर रहे है। वे यहां कचरा नहीं डालने दे रहे।
किसानों ने भी जमकर विभाग को कोसा : किसानों ने बताया कि यह जमीन पब्लिक हेल्थ ने किसानों से ली थी। लेकिन बाद में इसको लीज पर दिया गया। किसान लैहणा राम कुलतारन, रामकुमार पूर्व सरपंच कालुवाली कामड़ी, छोटू राम, अमृत लाल, हुकुम चंद ने बताया कि इस डपिंग यार्ड का बने पांच साल हो गए है। उस समय पंचायत भी नहीं थी प्रशासन भी यहीं था लेकिन जब किसानों ने 24 घंटें हड़ताल पर रहकर प्रशासन को जगाया। आरोप है कि शहर का सारा कचरा यहां डाला जा रहा है, जिससे गंदगी का आलम बना हुआ है। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि शहर का कचरा शहर में ही डालें। उन्होने कहा कि अगर कु छ अन्य सुविधाएं नहीं दे सकते तो कचरा भी क्यों डाल रहे हो।
यह रहे मौजूद : इस मौके पर ईओ विक्रम सिह, सचिव कुलदीप मलिक, सीएसआई मोहन भारद्वाज, डा पवन थरेजा, हरिजंद्र सिह, बिल्लू चंदाना, बलिंद्र, बलजीत रंगा, सिटी थाना इंचार्ज मंदीप सिह, मोहन नायक, संजय भौरिया, प्रवीन उर्फ काला सांघन, दलबीर भान, दीपक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।