सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने किया हैरान
डीपीएस के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जमाया रंग
सारेगामा और डीआईडी फेम कलाकारों की मौजूदगी रही खास
सतीश बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत
फोटो संख्या-
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दिल्ली पब्लिक स्कूल के चौथे वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित अभिभावकों व बाहर से आए अतिथियों को हैरान कर दिया। बच्चों की अद्भुत प्रस्तुतियों से सारेगामापा 2016 की फाइनिलस्ट रूपाली जग्गा सहित डांस इंडिया डांस सीजन 5 के फाइनिलस्ट व प्रसिद्ध नृत्यकार आशीष वाशिष्ट भी अभिभूत नजर आए। दोनों नामी कलाकारों की मौजूदगी में बच्चों ने अपनी हर प्रस्तुति को जानदार तरीके से प्रस्तुत किया। डीपीएस के प्रबंधक एवं शहर के समाजसेवी उद्योगपति सतीश बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस सांस्कृतिक संध्या एवं वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया, जिसके बाद बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ लगभग 7 घंटे तक दर्शकों व अभिभावकों को अपने साथ बांधे रखा।
कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया तथा इस विशेष उत्सव में शैक्षणिक कार्यक्रमों से लेकर सांस्कृतिक व मनोरंजकदायक विभिन्न 42 प्रस्तुतियां दी गई। हिंदी नाटक एक कदम स्वच्छता की ओर, नारी समानता, पंजाबी बंगड़ा से लेकर गुजराती गरबा व मराठी लावणी जैसे कार्यक्रमों ने तो सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। विशेष आकर्षण जालंधर से आए भारतीय वैंटल बैडमिंटन विश्व विजेता रामलखन को स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य पंकज बंसल द्वारा शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। पंकज बंसल ने इस मौके पर बैडमिंटन खेलने वाले बच्चों को तोहफा देते हुए कहा कि जल्द ही स्कूल में 3 इंटरनेशनल बैडमिंटन कोर्ट बन जाएंगे जो अगले सत्र में शुरू होगा।
इस अवसर पर ओम दलाल, अनुप बंसल, डा. विनोद मित्तल, डा. दिनेश अग्रवाल, अधिवक्ता गौरव मित्तल, अजय गर्ग, रोहित गोयल, अतुल गोयल, प्रशांत गर्ग, विपुल बंसल आदि मौजूद रहे।