ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चला वाहनो के किए चालान
जाम की समस्या से लोगों निजात दिलाने के लिए जारी है अभियान
कैथल। शहर के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाया गया अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शहर भर का दौरा कर अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान भी किए। इंचार्ज मंदीप सिह ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण वाहनों को जब्त नहीं किया गया। बल्कि इन वाहनों के चालान किए गए है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शहर में स्थित सभी पुलिस नाकों पर खड़े वाहनों के चालान किए गए है। इस अभियान के दौरान कुल 95 चालान काट गए है। अभियान के दौरान एसआई दुर्गादास, एएसआई ऋषि व हेड कांस्टेबल सुधीर मौजूद रहे।