शराब ठेका खोलने का कालोनीवासियों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सेक्टर-18 में ग्रीन बेल्ट के निकट शराब का ठेका खोलने का लोगों ने विरोध किया है। शुक्रवार सायं यहां शराब रखने का प्रयास किया गया। लेकिन कालोनी के लोगों ने उसका विरोध किया और डीसी से मिलकर समस्या रखने का फैसला किया। कॉलोनीवासी गांव अटैला के पूर्व सरपंच बलवंत चहल, सुरेश कुमार, मार्केटिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रामदिया ने बताया कि जिस जमीन में ठेके को स्थापित किया गया है। वह हुडा के तहत नहीं आता है। लेकिन यह इलाका रिहायशी क्षेत्र है। इसलिए उन्हें इस पर आपत्ति है। यहां शराब के ठेके में बोतलें रखने का प्रयास किया गया। जिसका लोगों ने विरोध किया। इस संबंध में डीसी से मिलकर समस्या रखी जाएगी।
उधर, शराब के ठेके का विरोध कर रहे कॉलोनिवायिों के बीच सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआई बलवान पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया। एसएचओ ने कॉलोनिवासियों को एक्साईज विभाग में शिकायत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे हुडा में शांति बनाए रखने के लिए लगातार गस्त करवाएंगे।
कहा, ठेका खुला तो करेंगे प्रदर्शन
कॉलोनीवासी सुनील, अमित, राजेश व जोगिद्र ढूल ने बताया कि जब ठेकेदार शुक्रवार को शाम के समय ठेके पर शराब रखवाने आया तो कॉलोवासियों ने इसका विरोध किया जिसके बाद वे वापिस चले गए। उन्होंने बताया कि लेकिन रात के समय कुछ शरारती तत्व मोटरसाइकिलों पर हुडा में चक्कर काटे जिससे कॉलोनिवासियों में भय का माहौल बना है। उन्होंने मांग की ठेके को जल्द ही हटाने की मांग की।