फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय वित मंत्री के बयान के विरोध में किसानों ने फूंका जेटली का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की मोदी और प्रदेश की खट्टर सरकार किसान विरोधी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने राज्य सरकारों को किसानों के कर्ज माफी पर दिए बयान के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा ने वित मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की खट्टर सरकार को किसान विरोधी बताते जमकर नारेबाजी भी की। जिला प्रधान महेंद्र सिंह, राज्य सहसचिव व जिला सचिव करतार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के वित्तमंत्री द्वारा 14 जून को किसान आंदोलनों से बौखला कर दिया गया बयान घोर निंदनीय है। केंद्रीय मंत्री का यह कहना की किसानों के कर्जे राज्य सरकार अपने संसाधन से माफ करने के लिए केंद्र सरकार के भरोसे न रहे। जो बेहद गैर जिम्मेदाराना रवैया है। किसानों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव व पूर्व नगर पार्षद कॉमरेड प्रेम चंद ने कहा की चुनाव पूर्व भाजपा ने जो वायदे विभिन्न वर्गों के लिए किए थे। सरकार उनसे पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही है। किसानों की मांग को पूरा करने की बजाय आंदोलन को कुचलने के लिए गोलियां चलवा रही है। माकपा किसानों की मांगों को जायज मानती है और उनका पूरजोर समर्थन करती है। इस मौके पर एसएफआई के राज्य उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, नौजवान सभा सचिव कुलदीप, सीटू जिला सचिव कॉमरेड अशोक शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जसबीर सिंह, सचिव जरनैल सिंह ने अपने संगठनों की तरफ से पूरजोर समर्थन किया। इस मौके पर रामकुमार नम्बरदार, आभेराम कसान, मांगेराम किठाना, भरत सिंह, फ़तेहसिंह सौंगरी, हवा सिंह सेरधा, संदीप ढूल, श्रीपाल खेड़ी व पवन सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें