कैथल। मिशन एडमिशन अभियान के तहत दाखिला प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी क्रम में अब तक आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में कुल 828 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इनमें 447 छात्र और 381 छात्राएं शामिल हैं। सुबह के सत्र में 693 तथा सांध्यकालीन सत्र में 135 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीए एडिड कोर्स में दाखिले की संख्या 300 के पार पहुंच गई है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मैहला ने बताया कि इस बार भी आरकेएसडी कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। विद्यार्थी बड़ी संख्या में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अपनी फीस जमा कर रहे हैं। संवाद