फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान पद को लेकर सरगर्मियतं् तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन नहीं भरा किसी ने नामांकन, सुरजेवाला ने ली कॉलेजियम सदस्यों की बैठक
विज्ञापन

- जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान पद सहित कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव का मामला
दूसरी ओर गांव खुराना के सरपंच रामफल मलिक भी कर चुके हैं एक बैठक

फोटो संख्या-33
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान पद को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान सहित 14 अन्य पदों पर कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव आगामी 3 मार्च को होना है। बुधवार 6 फरवरी से 7 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है। पहले दिन किसी भी कॉलेजियम सदस्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
वीरवार को रणदीप सुरजेवाला गुट की ओर से सभी 15 प्रबंधक कार्यकारिणी पदों पर उम्मीदवार उतारे जा सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को उनके समर्थक कॉलेजियम सदस्यों की बैठक ली। वहीं प्रधान पद के लिए गांव खुराना के सरपंच रामफल मलिक खुराना दो दिन पहले अपने समर्थक सदस्यों के साथ बैठक कर चुके हैं।
विज्ञापन

जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कुल 75 कॉलेजियम सदस्यों के लिए गत 13 जनवरी को चुनाव हुआ था। जिसमें 75 कॉलेजियम सदस्य चुने गए थे। इसके बाद प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष के अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाना है। वीरवार 7 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि है। जिसमें प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाने हैं।
रणदीप सुरजेवाला ने की नामों पर मंत्रणा : रणदीप सुरजेवाला ने अपने आवास किसान भवन में सभी समर्थक कॉलेजियम सदस्यों को बुलाया। पहले उन्होंने सभी की एक बैठक को संबोधित किया। इसके बाद एक-एक सदस्य को बुलाकर अलग से उनके विचार जानें। बताया जा रहा है कि उनके पास करीब 62 सदस्य पहुंचे थे। सुरजेवाला गुट से सभी 15 पदों पर नाम तय करने के बाद वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान पद के उम्मीदवार कॉलेजियम सदस्य गांव खुराना के सरपंच रामफल मलिक खुराना समर्थक सदस्यों के साथ बैठक कर चुके हैं। वे भी प्रधान पद की ताल ठोंक सकते हैं। रामफल मलिक खुराना पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा समर्थक ही गिने जाते हैं। यह बात अलग है कि माजरा सार्वजनिक तौर पर जाट संस्था के चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं। इससे पूर्व हुए तीन चुनावों में माजरा समर्थक उम्मीदवार ही प्रधान बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें