फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण भारत साईकिल यात्रा पहुंची कैथल, स्वास्थ्य विभाग ने किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण भारत साइकिल यात्रा पहुंची कैथल, स्वास्थ्य विभाग ने किया स्वागत
विज्ञापन

- आज 10 बजे डीसी धर्मबीर सिंह प्रभात फेरी का हनुमान वाटिका से करेंगे शुभारंभ
फोटो नंबर-14 व 15
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। केंद्र सरकार द्वारा विश्व खाद्य दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई साइकिल यात्रा मंगलवार को शहर के जिमखाना क्लब में पहुंची। जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक योगेश यादव ने संपूर्ण भारत साइकिल यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे डीसी धर्मवीर सिंह प्रभात फेरी का हनुमान वाटिका से शुभारंभ करेंगे, जिसके बाद यह साइकिल यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए लोगों को जागरूक करेगी। निदेशक योगेश यादव ने कहा कि यह साइकिल यात्रा लोगों को पोषण अभियान का संदेश दे रही है। इसके तहत 5 मुख्य बिंदुओं को आम लोगों के सामने रखा जाता है। इनमें इट राइट इंडिया मिशन के तहत लोगों को सही खाना लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। चीनी, तेल व नमक का आज से ही प्रयोग कम करने बारे प्रोत्साहित किया जाता है। मिशन के तहत लोगों को इटिंग सेफ के तहत किचन में साफ-सफाई बरतने के बारे में जागरूक किया जाता है। ताकि फूड प्वाइजनिंग से बचा जा सके। मिशन के तहत लोगों को फोर्टीफाइड खाना लेने की सलाह दी जाती है, जिसमें विटामिन मौजूद होते हैं। फोर्टीफाइड खाने की पहचान खाद्य उत्पाद की पैकिंग पर +एफ का संकेत होता है। नो फूड वेस्ट के तहत लोगों को भोजन को व्यर्थ न करने बारे जागरूक किया जाता है ताकि हमारे प्रयोग के बाद बचे भोजन को किसी अन्य जरूरतमंद व्यक्ति को दे दिया जाए। मिशन के तहत आम जन को स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक अभ्यास व योगासन करने के लिए भी जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डॉ. ओम प्रकाश, डा. बलविंद्र सिंह सहित साइकिल यात्रा के सदस्य व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें