फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे की लड़ाई देवी लाल ट्रस्ट की अकूत संपति की लड़ाई है : राजकुमार सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव चिह्न मिला तो सिंबल पर, नहीं तो निर्दलियों के साथ मिलकर लड़ेंगे नगर निगम का चुनाव : सैनी
विज्ञापन

- कैथल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत में बोले सांसद राजकुमार सैनी
- प्रदेश में वंचित तबके के हितों के लिए लड़ रहा हूं लड़ाई
फोटो संख्या-31
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा इनेलो में चाचा-भतीजे की लड़ाई दरअसल राजनीतिक नहीं है बल्कि संपत्ति की लड़ाई है। जो शीघ्र ही सबके सामने आ जाएगी। कैथल के चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद वे मीडिया से बातचीत में कर रहे थे।
विज्ञापन

राजकुमार सैनी ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में उनकी पार्टी यदि चुनाव से पहले चुनाव चिन्ह मिल गया तो अपने सिंबल पर लड़ेगी। यदि इस दौरान चुनाव चिन्ह नहीं मिला तो निर्दलीय उम्मीदवारों के माध्यम से चुनाव लड़ा जाएगा। वे पूरे देश में अपने पांच मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे। जिसमें एक 100 प्रतिशत जातियों को शत-प्रतिशत आरक्षण, एक परिवार एक रोजगार, हम दो हमारे दो, राज्यसभा की समाप्ति, किसानों व मजदूरों के कल्याण के लिए मनरेगा को 100 दिन तक करने के लिए संघर्षरत हैं। सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने उन्हें यदि मौका दिया तो वे 2 लाख रुपये वेतन वाला कर्मचारी भले ही भर्ती न कर पाएं। लेकिन 20-20 हजार रुपये मानदेय वाले 10 कर्मचारी जरूर भर्ती करेंगे। इसके अलावा जिस परिवार में पिता, पुत्र व उसके पौत्र को नौकरी नहीं मिली, सबसे पहले उन परिवारों को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही हरियाणा में बुजुर्गाें को 5000 रुपये प्रति माह के हिसाब से पेंशन दी जाएगी। भाजपा से निष्कासन संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गढ़ में, 8 दिसंबर को हिसार में व साथ ही कुरुक्षेत्र में जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हम अपनी बात रखेंगे। कैथल में आयोजन से पहले उनके पोस्टर उतारने को राजकुमार सैनी ने बुजदिली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें