किसानों ने कंबाइन से धान की कटाई के रेट तय किए
- किसानों ने पंचायत में लिया निर्णय, तय रेट से अधिक देने पर किसान को देना होगा जुर्माना
फोटो संख्या-26
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। कंबाइन मालिकों द्वारा किसानों से धान की कटाई के वसूले जा रहे मनमर्जी के रेटों के विरोध में किसानों ने एक मीटिंग गांव रसूलपुर में की। जिसकी अध्यक्षता सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच सुखविन्द्र सिंह और पूर्व सरपंच सोना राम ने की। जिसमें आसपास के किसानों ने भारी संख्या में भाग लिया और कंबाइन की कटाई के रेट फिक्स करने पर विचार विमर्श किया गया।
किसानों की काफी लंबी चली मीटिंग के बाद किसानों से सर्व सम्मति से धान की खड़ी फसल की कटाई का रेट 1200 रुपये प्रति एकड़ और गिरी हुई फसल की कटाई का रेट 1500 रुपये फिक्स कर दिए गए हैं। अगर कोई किसान तय किए गए रेट का उल्लंघन करेगा तो उस किसान को 21 हजार रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि अगर कंबाइन मालिक तय किए गए रेट पर धान की कटाई करता है तो उसे दो सीजन इस रेट पर कटाई करनी होगी। सरपंच और पूर्व सरपंचों ने कहा कि कंबाइन मालिकों ने धान की कटाई के लिए मनमर्जी के रेट तय कर दिए थे, जिसमें किसानों के हितों को अनदेखा कर कटाई के नाम भारी वसूली की जा रही थी। इस अवसर पर राजपाल सिंह, जसविन्द्र सिंह, संदीप सिंह, गुरदीप सिंह, सविन्द्र सिंह, गुरजिन्द्र सिंह, अमरीक सिंह, बलविन्द्र सिंह, धर्मपाल सिंह, बलविन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, जय भगवान, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, राजपाल सैनी व अन्य किसान मौजूद थे।