फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एवं कमेरे वर्ग के लिए गौरव की बात सर छोटूराम प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी- सुरेंद्र ढुल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री करेंगे सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

फोटो संख्या-19
कैथल। किसान एवं कमेरे वर्ग के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के मसीहा सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सर छोटूराम विचार मंच के कार्यकारी प्रधान ने पत्रकारवार्ता में कहा कि आगामी 9 अक्टूबर को रोहतक के गढ़ी सांपला में सर छोटूराम विचारमंच द्वारा स्थापित लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह प्रतिमा पद्मभूषण अवार्डी प्रसिद्ध मूर्तिकार राम तुषार द्वारा तैयार किया गया है। इस प्रतिमा के साथ ही 110 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जिसमें हर जाति, हर वर्ग के लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक होगा। जिसके लिए सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं व किसान संगठनों को निमंत्रण दिया जाएगा। इस अवसर पर राजेन्द्र बाकली, धर्मपाल मलिक, जंगीर सिसला, जोनी क्योडक़, नरेंद्र जुलानीखेड़ा, राजेश कोटड़ा व मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें