फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में नेशनल लेवल पर खेलने पर एडीसी पार्थ गुप्ता को छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

छात्रवृत्ति से बदल जाता है प्रतिभाशाली विद्यार्थी के जीवन का रास्ता
कहा-अमर उजाला का अभियान सराहनीय, बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में लेना चाहिए अच्छी तैयारी के साथ भाग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अमर उजाला की ओर से शुरू की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता उन जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की किरण बन सकती है, जो प्रतिभावान हैं। लेकिन संसाधनों के अभाव में अपने सपने पूरे नहीं कर पा रहे हैं। इस प्रयास के लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता को लेकर अमर उजाला से बातचीत में एडीसी पार्थ गुप्ता ने अपने विचार सांझे किए। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में छात्रवृत्ति का अलग महत्व है।
एडीसी ने कहा कि कई विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इसीलिए उन्हें जरूरत नहीं रहती। लेकिन काफी संख्या में ऐसे विद्यार्थी भी होते हैं, जो प्रतिभावान तो हैं। लेकिन उनके पास संसाधनों के अभाव में आगे बढ़ने का अवसर नहीं होता। ऐसे में यदि किसी संस्था, सरकार या किसी व्यक्ति द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति का उस विद्यार्थी को सहारा मिल जाए तो उसका जीवन बदल सकता है। एक तो उसे अपनी प्रतिभा के बल पर यह मदद मिलती है। दूसरा छात्रवृत्ति देने वाली संस्था का प्रयास भी सार्थक साबित हो जाता है। जब यह योग्य विद्यार्थी को मिल जाती है। विद्यार्थियों को इस तरह के मुकाबलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का भी अवसर मिलता है। साथ ही सही दिशा में मेहनत की जाए तो सफलता भी जरूर मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं कक्षा में तीरंदाजी में मिली थी छात्रवृत्ति
एडीसी पार्थ गुप्ता ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि वे तीरंदाजी के खिलाड़ी रहे हैं। जब वे पांचवीं कक्षा में थे तो उन्होंने हरियाणा में टॉप किया था। इसके बाद उन्हें नेशनल लेवल के मुकाबले में भाग लेने का अवसर मिला। वहां से उन्हें छात्रवृत्ति मिली थी। इससे अपार खुशी मिली थी। अपनी योग्यता, मेहनत व प्रतिभा के बल पर जो सम्मान प्राप्त होता है, उसका अनुभव एवं खुशी कुछ अलग ही होती है। यह अनुभूति मुझे भी हुई थी। इसीलिए विद्यार्थी ऐसे मुकाबलों में भाग लें और आगे बढ़ें।

फोटो संख्या-78
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें