फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बारह बजे से शुरू हुई बसों में बहनों के लिए निशुल्क बस यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर बारह बजे से शुरू हुई बसों में बहनों के लिए निशुल्क बस यात्रा
विज्ञापन

महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों की उमड़ी भीड़ से बसों में धक्का-मुक्की
अधिकतर रुटों पर ठसाठस भर कर चलीं रोडवेज व प्राइवेट बसें
फोटो नंबर-45,46,47
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाई-बहन के पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा शनिवार दोपहर बारह बजे से बसों का संचालन महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क कर दिया गया। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए बस अड्डे पर बहनों की भीड़ उमड़ पड़ीं। प्राइवेट हो या सरकारी, बसें ठसाठस भर कर बस स्टैंड से निकलीं। शाम तक बस अड्डे पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही।
रक्षाबंधन को लेकर निशुल्क किराया होने पर महिलाओं व बच्चों के चेहरे खिल उठे। भारी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम का धागा बांधने के लिए बस अड्डे पर पहुंचीं। जहां कई रूटों पर बसों का काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। कई बसों पर बोर्ड लगा ना होने के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। टोहाना के लिए शाम के समय बस करीब एक घंटे तक नहीं पहुंची। जिस कारण कई यात्री वापस लौट गए।
विज्ञापन

12 बजते ही रोडवेज कर्मचारियों ने यात्रियों को किया अनाउंस : रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले शनिवार दोपहर बजते ही रोडवेज कर्मचारियों ने महिलाओं व पंद्रह साल तक के बच्चे के निशुल्क किराए को लेकर सूचनाएं देनी शुरू कर दी।
जीएम रोडवेज ने की जांच : शाम के समय जीएम रोडवेज रामकुमार बस अड्डे पर बसों के सामान्य संचालन की जांच को पहुंचे। उन्होंने बस अड्डा इंचार्ज से बसों के समय पर भेजने को लेकर जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि किसी भी रुट पर बस संचालन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई दिक्कत हो तो तुरंत उन्हें सूचित किया जाए।
रविवार रात्रि तक किसी भी रूट पर नहीं वसूला जाएगा महिला यात्री से किराया : रोडवेज कर्मी ने जानकारी में बताया कि जिस बस पर हरियाणा राज्य परिवहन लिखा हो चाहे वह चंडीगढ़, दिल्ली या अन्य किसी भी डिपो की हो। उसमें शनिवार दोपहर बारह बजे से लेेकर रविवार रात बारह बजे तक महिला यात्रियों सहित पांच साल तक के बच्चे का किराया निशुल्क है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर कैथल डिपो की तरफ से अतिरिक्त 25-26 बसों को सभी रूटों पर दौड़ाया गया है। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
रामकुमार, ड्यूटी इंस्पेक्टर रोडवेज कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें