फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद प्राप्ति की लड़ाई नहीं, जनता की तकदीर व तस्वीर बदलने का लक्ष्य : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पद प्राप्ति की लड़ाई नहीं, जनता की तकदीर व तस्वीर बदलने का लक्ष्य : सुरजेवाला
विज्ञापन

सुरजेवाला ने लगाया खट्टर सरकार पर आरोप -अंधा बांटे सिरनी, मुड़-मुड़ अपनों को दे
सुरजेवाला ने इनेलो पर किया प्रहार-पूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल और इनेलो पार्टी के नेताओं ने पिछड़ा वर्ग और गरीबों के लिए आरक्षण क्यों सुनिश्चित नही किया ?
11 अगस्त को हिसार की अनाज मंडी में होगा पिछड़ा वर्ग सम्मलेन
फोटो संख्या-10

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आगामी 11 अगस्त, 2018 को हिसार (हरियाणा) में होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के लिए पूरे प्रदेश के पिछड़े वर्गों के नेता शनिवार को खुराना रोड के नजदीक स्थित पवन वाटिका में एकत्रित हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व मौजूदा विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पेट व पीठ एक करके काम करने वाला पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण साल 1991 में कांग्रेस सरकार ने पारित किया। उस समय पहली बार क्लास 3 और क्लास 4 में ही पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिलता था। क्लास 1 और 2 में आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं था। तब कांग्रेस ने एक आरक्षण कमेटी का गठन किया गया, जिसमें खुद अध्यक्ष रहते हुए तब उस आरक्षण को बढ़ाया गया। अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सुरजेवाला की अध्यक्षता और कांग्रेस पार्टी द्वारा पहली बार नंबरदारी में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज के 73वें व 74वें एक्ट में संशोधन करके महिलाओं, अनुसूचित जातियों और गरीबों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया। गरीबों और पिछड़ों के लिए आज तक आरक्षण देने और आरक्षण की लड़ाई लड़ने का काम केवल कांग्रेस पार्टी ने किया है। उनकी पद की लड़ाई नहीं, बल्कि जनता की तकदीर व तस्वीर बदलने का लक्ष्य है। हम पूछना चाहते हैं कि आज तक पूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल और इनेलो पार्टी के नेताओं ने गरीबों के लिए आरक्षण क्यों सुनिश्चित नहीं किया। मोदी सरकार को सत्ता में आए 50 महीने हो गए हैं लेकिन मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कानून बैकवर्ड क्लास कमीशन को खत्म करके अपने पिछड़ा वर्ग विरोधी चेहरे को बेनकाब किया है। क्यों मोदी सरकार पिछड़ा वर्ग के कानून को पुनर्गठन करने का काम नहीं कर रही?
भाजपा सरकार केवल समाज को तुड़वाने और लड़वाने का काम करती है व समाज के हितों को दरकिनार करती है। पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षा जगत में आरक्षण की जरूरत है और आरक्षण को बढ़ाने का काम किया जाएगा। पिछड़ा वर्गों के न्याय व अधिकारों के लिए 11 अगस्त को हिसार की धरती से संघर्ष का एक बिगुल बजाया जाएगा जो भाजपा सरकार की जड़ें हिलाने में सार्थक साबित होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के कई जिलों से आए पिछड़ा वर्ग के नेताओं संजय छोक्कर, राजकुमार पूर्व मंत्री, जगदीश मंडोलीवाला, राजेंद्र सैनी, जयपाल पांचाल, ओमप्रकाश कोहली, डा. ओम प्रजापत, भजन लाल बहबलपुर, अनिल जांगड़ा, सतबीर भाणा, शमशेर लीलगर, जयपाल सैन, प्रेम कुमार कंबोज, सतबीर धीमान, किरण सैनी, छबीलदास नायक, राजपाल कश्यप, तसरब बैरागी, शिल्पा वर्मा, सुरेश सैन, सुरेंद्र रोहिल्ला, फूललाराम तेली, सुभाष जोगी, राजेंद्र गिरि, ओमप्रकाश सैन, मेजर सैन, महावीर सजूमा, बलबीर प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें