फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर पैसों से भरा बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर पैसों से भरा बैग छीना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खरक पाड़वा के नजदीक एक सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर दो बाइक सवार युवकों ने पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गये। बैग में 60 हजार रुपये व एक चेक था। कलायत पुलिस ने अज्ञात खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकयत में गांव पूंडरी के गांव पिलनी निवासी सोहन लाल ने बताया कि वह पूंडरी में गुप्ता एजेंसी पर पिछले छह साल से कार्य कर रहा है। वह मंगलवार को कलायत गया था। कलायत से करीब 22 दुकानों पर सेल व भुगतान किया। जब शाम को कलायत से चला गांव खरक पांडवा के पास दो बाइक सवार युवक उसके पीछे लग गए ओर कुछ दूरी के बाद मेरे मोटर साइकिल के बराबर लगाकर उसका पिट्टू बैग छीनने की कोशिश की। वह बाइक रोककर कलायत की ओर चल दिया। कुछ दूरी पर उन्होंने बाइक के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी ओर पिस्तौल दिखाकर उससे पिट्ठू बैग छीन लिया। जिसमें 59 हजार 800 रुपये, 13 हजार 632 रुपये का चेक, मोबाइल फोन व जेब से 3800 रुपये निकाल लिए। सोहन से पुलिस से गुहार लगाई है पिस्तौल के बल पर पैसे छीनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें