मारुति की नई डिजायर कार की हुई भव्य लांचिंग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एकांश मोटर्स द्वारा मारुति की नई लुक की डिजायर गाड़ी की कैथल क्लब में भव्य कार्यक्रम में लॉंचिंग की गई। इस अवसर पर जादूगर के शो के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीसी संजय जून ने रिमोट के माध्यम से नई कार का अनावरण किया और उसे जनता के लिए लोकार्पित किया। इससे पूर्व एकांश मोटर्स समूह द्वारा डीसी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके जरिए लॉचिंग कार्यक्रम में पहुंचे मारुति के ग्राहकों व स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने खूब आनंद उठाया। इसके अलावा कार्यक्रम की प्रस्तोता द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तहत मौजूद लोगों से सवाल पूछे गए जिसे जवाब देने पर सभी को इनाम भी दिया गया। इस कार्यक्रम में टाई को हिंदी में क्या कहते हैं, प्रश्र के जवाब में केवल डीसी संजय जून को ही जवाब पता था। जिस पर वे ईनाम के हकदार बनें। कार्यक्रम में आमजन को मारुति डिजायर की नई लुक में आई गाड़ी की विशेषताएं बताने के लिए पीपीटी कार्यक्रम के जरिए स्क्रीन पर गाड़ी की खूबियां दिखाई गई जिससे लोग मुतासिर हुए। कार्यक्रम में एकांश मोटर्स के एमडी सतीश बंसल ने डीसी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया उनके साथ एकांश मोटर्स समूह के अन्य सदस्य पंकज बंसल व अनूप बंसल भी मौजूद रहे।