फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बख्शीश सिंह विर्क होंगे योग दिवस पर मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शीश सिंह विर्क होंगे योग दिवस पर मुख्य अतिथि
विज्ञापन


कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क मुख्यातिथि होंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत कार्यशाला का आयोजन होगा। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा पतंजलि योग समिति के सहयोग से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जो वीरवार को संपन्न हो गया। डीसी संजय जून ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए 13 से 15 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया तथा इससे पूर्व भी विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करवाया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार 19 जून को प्रात: 7 से 8 बजे महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में पायलट रिहर्सल होगी तथा 20 जून को इसी स्टेडियम से योग मैराथन निकाली जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में 21 जून को प्रात: 7 से 8 बजे तक किया जाएगा। इस समारोह में प्रोटोकॉल के हिसाब से योगासन एवं प्राणायामों का अभ्यास करवाया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि उप निदेशक डा. महाबीर सिंह, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. पूनम वालिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से किया। इस अवसर पर जिला पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी आचार्य हरिओम, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी रामचरण व अन्य संबंधित अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे। पतंजलि योग समिति की महिला जिला प्रभारी अमर राविश ने योग साधकों को प्रोटोकोल के हिसाब से योगासनों का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेश धवन, खेल विभाग के कोच श्री जसवंत सिंह, डा. विजय रोहिला, डा. राजेंद्र कुमार, डा. दिनेश, डा. होशियार सिंह, डा. रमेश कुमार, पतंजलि योग समिति से विभा तंवर, सुरेश कुमार, विरेंद्र, टेक चंद, बबीता, संतोष, कमलेश, प्रियंका, सलोचना, रेणु, नेहा, सतबीर, कविता, बीरभान, खेल विभाग के खिलाड़ी सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं कर्मचारी, कैथल साईकिल क्लब के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन


योग प्रोटोकॉल को लेकर हुआ विवाद
योग दिवस के अंतिम दिन योग सीखने के लिए आए कर्मचारी, अधिकारी व पंच-सरपंच उस समय हक्के-बक्के रह गए। जब अंतिम दिन योग सीखाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आयूष विभाग के अधिकारी ने योग सीखाने की विधि पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह प्रोटोकॉल के अनुसार नहीं है। जिस पर पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी भड़क उठे। दोनों ही पक्ष अपने थैले उठाकर एक बार तो स्टेज से नीचे आ गए। जिस कारण योग सीखने आए लोगों को कुछ समझ नहीं आया कि यह हो क्या रहा है। बाद में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के हस्ताक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके बाद पतंजलि योग समिति पदाधिकारियों ने ही योग का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें