फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यवीर आर्य को मिला राष्ट्रीय आर्य युवा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यवीर को मिला राष्ट्रीय आर्य युवा सम्मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। समाजसेवी एवं युवक परिषद में सक्रिय कार्यकर्ता सत्यवीर आर्य को राष्ट्रीय आर्य युवा सम्मान पूर्व सांसद व आर्य नेता स्वामी इंद्रवेश जी महाराज की 11वीं पुण्य तिथि के अवसर पर रोहतक में सम्मानित किया गया। उन्हें आर्य समाज के सर्वोच्च संगठन सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश, आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान स्वामी रामवेश, आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री विरजानंद एडवोकेट ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, राशि, श्रीफल, शॉल, मोतियों की माला व आर्य साहित्य देकर स्वामी इंद्रवेश स्मृति आर्य युवा सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में स्वामी इंद्रवेश स्मृति सम्मान समारोह में आर्य विरक्त सम्मान स्वामी ओमवेश को, वैदिक विद्वान सम्मान डॉ सोमदेव शास्त्री बम्बई, रघुबीर शास्त्री दिल्ली, रामस्वरूप रक्षक अजमेर को दिया गया, युवा सम्मान सत्यवीर आर्य के अतिरिक्त राजस्थान के जितेंद्र सिंह, हिसार के देवेंद्र सैनी, जींद के पवन को दिया गया जबकि आर्य वीरांगना सम्मान सोनीपत की सुनीता, गोहाना की गुलाब कौर, जालोर की प्रीति आर्या, रोहतक की मनीषा भारती व झज्जर की रिंकू आर्या शामिल रही जबकि भजोपदेशक सम्मान कलकत्ता के कैलाश कर्मठ को दिया गया। इनके अतिरिक्त 21 को आर्य रत्न सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें