फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 8.11 ग्राम हेरोइन व 131 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर। प्रवक्
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सैल व थाना चीका पुलिस की ओर से नशा तस्करी के अलग-अलग 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू किया गया। उनके कब्जे से 8.11 ग्राम हेरोइन व 131 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पहले मामले में एसआई बलराज सिंह की टीम अपराध व नशा तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। टीम गांव कल्लर माजरा क्षेत्र में मौजूद थी, तभी सूचना प्राप्त हुई कि गांव कल्लर माजरा निवासी साहब सिंह उर्फ गोलू आसपास के गांवों एवं क्षेत्र में नशा करने वाले व्यक्तियों को हेरोइन सप्लाई करता है और वह आज भी गांव के श्मशान घाट में किसी व्यक्ति को नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है। टीम की ओर से पार्टी का गठन करके गांव कल्लर माजरा के शमशान घाट के पास दबिश दी गई, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया गया। उसकी पहचान गांव कल्लर माजरा निवासी साहब सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची ईटीओ कैथल कंचन पांडया के समक्ष की गई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में एक प्लास्टिक पन्नी से 8.11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज करके मौके पर पहुंचे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में एएसआई विकास कुमार की टीम पावर हाउस गुहला चीका रोड़ पर गश्त पर मौजूद थी। सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नं 8 चीका निवासी अमित कुमार लंबे समय से गांजा फूल पत्ती की तस्करी का कार्य कर रहे हैं और जो अभी पावर हाउस के पीछे झाड़ियों में नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचने के लिए किसी के इंतजार में खड़ा हैं। टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर बताए हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस द्वारा संदिग्ध को मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध की पहचान वार्ड नं 8 चीका निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंची ईटीओ कैथल कंचन पांडया के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में एक प्लास्टिक थैली से 131 ग्राम गांजा फुल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे पीएसआई नवनीत कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें