फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला का 10 दिन बाद भी चंडीगढ़ पीजीआई में नहीं हुआ परीक्षण

Thu, 10 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। सीवन थाना में पूछताछ के दौरान महिला पर कथित थर्ड डिग्री टॉर्चर के मामले में अब तक चंडीगढ़ पीजीआई में उसका मेडिकल परीक्षण नहीं हो पाया है, जबकि घटना को 10 दिन बीत चुके हैं। पीड़िता ममता के परिजनों ने मंगलवार को सीवन थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की।

कैथल पुलिस ने मामले की जांच करनाल पुलिस को सौंप दी थी, जिसके बाद करनाल पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) मामले की जांच कर रही है। इसी टीम द्वारा पीड़िता का पीजीआई चंडीगढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाना है, जो अब तक लंबित है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति आयोग करेगा निरीक्षण

उधर, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की एक टीम वीरवार को कैथल पहुंचेगी। सुबह आयोग लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में अन्य मामलों की सुनवाई करेगा, जबकि दोपहर दो बजे के बाद पीड़िता ममता से सीवन नगर स्थित उसके निवास पर जाकर मुलाकात करेगा। आयोग की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए ममता से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग ने बुधवार दोपहर को इस संबंध में पत्र जारी कर कैथल निरीक्षण की सूचना दी है। मामले में सीवन थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि ममता के आरोपों की जांच करनाल एसआईटी कर रही है और इसमें कैथल पुलिस की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें