फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 8 बार टेंडर फेल, अब परिषद पीडब्लूडी को सौंपेगा फाइल

विज्ञापन
जींद रोड पर निर्माणाधीन सिटी स्क्वायर का भवन। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड पर सिटी स्क्वायर के निर्माण में लगातार हो रही देरी के बाद अब नगर परिषद ने अब इस प्रोजेक्ट की फाइल लोक निर्माण विभाग को सौंपने का निर्णय लिया है। लगातार आठवीं बार टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाने और जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की सिफारिश की जाएगी। शहर के बीचों-बीच बनने वाले इस आधुनिक कॉम्प्लेक्स का काम पिछले छह साल से पूरी तरह ठप पड़ा है।
शहरवासियों को एक ही छत के नीचे व्यावसायिक सुविधाएं और पार्किंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी लेकिन प्रशासनिक ढिलाई और तकनीकी अड़चनों के कारण यह योजना फाइलों में ही उलझ कर रह गई।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से अब तक आठ बार इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं लेकिन हर बार कोई न कोई समस्या आ जाती है। कभी ठेकेदारों की ओर से रुचि न दिखाने के कारण टेंडर रद्द करना पड़ा, तो कभी शर्तों और अनुमानित लागत (एस्टीमेट) में बदलाव के कारण प्रक्रिया बीच में ही अटक गई।

जींद रोड पर निर्माणाधीन सिटी स्क्वायर का भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें