फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंखे की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव देवबन में खेत में जीरी साफ करते समय पंखे की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक साहिल की मौत हो गई। वह मूल रूप से गांव तितरम का रहने वाला है। हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। साहिल खेत में जीरी साफ कर रहा था, तभी वह पंखे की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

जांच के अनुसार साहिल के परिवार ने देवबन में जमीन ठेके पर ले रखी है। वह परिवार खेतीबाड़ी का काम करता है। अभी धान की फसल लगाई हुई थी।
धान की कटाई कर जीरी को खेत में रखा हुआ है। मंगलवार रात साहिल खेत में जीरी साफ करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ गया। इस दौरान वह सफाई के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पंखे की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। साहिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में माता-पिता और एक बहन है। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मृतक के दादा वेदपाल के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। जांच अधिकारी सतपाल ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें